फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नहर में गिरी कार, ग्रामीणों ने यात्रियों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव शेरगढ़ के पास मंगलवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर रणबीर नहर में जा गिरी। इसमें बैठे चारों लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। बताया जा रहा है कि कार गांव किरपिंड से जम्मू की ओर जा रही थी। कार नहर में गिरने पर ग्रामीणों ने इसमें सवार चारों लोगों को बाहर निकाला। इनमें दो महिलाए, एक पुरुष व एक बच्चा शामिल था। सूचना मिलने के बाद सतवारी थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को जीएमसी जम्मू पहुंचाया। जहां उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। ग्रामीण कुलंवत सिंह व अन्य ने मांग की कि संबंधित विभाग को इस जगह पर स्पीड ब्रेकर लगाने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें