राजोरी। कालाकोट में सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से ब्रेहवी निवासी चैन सिंह (60) की माैत हो गई। बाजीमल क्षेत्र में चैन सिंह निजी कार्य से आए थे। वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को कालाकोट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने चैन सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसान अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। संवाद