फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी में दो सड़क हादसों में तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के हस्तक्षेप से गंभीर रूप से घायल युवक को एयरलिफ्ट कर जम्मू रेफर किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। शहर में शनिवार को दो सड़क हादसों में तीन युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एयरलिफ्ट कर जम्मू रेफर किया गया। मोहम्मद आसिफ निवासी मखु लद्धोेर बाइक पर जा रहा था। राजोरी के अल्फा गेट के पास उसकी बाइक एक अन्य वाहन को रास्ता देते पैरापिट से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सेना के जवानों ने सैन्य अस्पताल में पहुंचाया। मरहम पट्टी करने के बाद उसे एंबुलेंस में जीएमसी राजोेरी पहुंचाया गया। जीएमसी में युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जम्मू रेफर किया गया। तभी घायल युवक के परिजन व अन्य लोगों ने राजोेरी के विधायक इफ्तकार अहमद से संपर्क किया। घायल को जम्मू शिफ्ट करने के लिए हेलिकाॅप्टर का बंदोबस्त करने की गुहार लगाई। विधायक ने कश्मीर में चल रहे विधानसभा स्तर में आवाज उठाई और वहां पर मांग की कि घायल युवक की जान बचाने के लिए हेलिकाॅप्टर भेजा जाए। इसके बाद सरकार ने मंडलायुक्त जम्मू को हेलिकाॅप्टर भेजने के लिए कहा। परिजन ने इस मदद के लिए विधायक का आभार प्रकट किया है। एक अन्य हादसे में छपारिया क्षेत्र में शाम को बाइक अन्य वाहन से टकरा गई। बाइक सवार दो युवक मुबशर हुसैन शाह और मोहम्मद अल्ताफ घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से जीएमसी राजोरी पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें