फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, अखनूर खौड़ सड़क से गतिरोधक हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। अखनूर-खौड़ मुख्य सड़क पर गतिरोधक जानलेवा बन गए हैं। जानकारी के अनुसार सड़क पर बीते दस दिनों में आठ हादसे हो चुके हैं। इनमें एक महिला की जान चली गई। ग्रेफ विभाग की ओर से लगाए गए गतिरोधकों के कारण बीते रविवार अखनूर से खौड़ (मट्टू) की तरफ बाइक पर आ रहा दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गया। इसमें दर्शना देवी पत्नी शाम लाल निवासी मट्टू के सिर पर गंभीर चोटें आईं। महिला का जीएमसी जम्मू में इलाज चल रहा था जिसकी वीरवार को मौत हो गई। क्षेत्र के लोगों ने ग्रेफ विभाग से सड़क पर लगाए गतिरोधक हटाने की मांग की है। बीते दिनों बल्ले दा बाग निवासी गौरव सिंह रंधावा बाइक पर अपने मामा के घर आ रहा था। गतिरोधक के कारण संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। घायल जीएमसी जम्मू में भर्ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें