बिक्रम चौक पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। संवाद
जम्मू। बिक्रम चौक पर सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक अनवर खान पौनी रियासी के रहने वाले थे। हादसा तडके चार बजे शुक्रवार को हुआ। ट्रक बिक्रम चौक पर पलटा हुआ था चालक बीच में फंसा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक को बाहर निकाल जीएमसी पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भेज दिया गया। वेयर हाउस पुलिस के अनुसार मृतक के अलावा ट्रक में और कोई नहीं था। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि ट्रक के पलटने का कारण पता चल सके। मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। संवाद