कुलगाम। डीएच पोरा इलाके में रविवार सुबह बेकाबू डंपर ने दो बच्चों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी पहचान नौ वर्षीय मेदिहा (लड़की) और दस वर्षीय अमन एजाज (लड़का) के रूप में हुई है, जो यारू और डीएच पोरा के निवासी थे। हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। पुलिस ने डंपर जब्त करने के साथ आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उपजिला अस्पताल डीएच पोरा में चिकित्सा और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। डीएच पोरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। संवाद