फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा के औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रजत राठौर पुत्र अशोक सिंह निवासी तालाब तिल्लो मोटरसाइकिल नंबर जेके 21, 4491 से जा रहा था। सिडको चौक से समेल पुर रोड पर सुधीर फैक्ट्री के सामने दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक नंबर जेके 02, 1685 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वह नीचे गिर गया और नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। मौके पर इकट्ठी हुई भीड़ ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें