अखनूर। सौहाल रोड पर तेज गति से एक डंपर ने विपरित दिशा से आ रही स्कूटी को चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल की पहचान नरेंद्र कुमार निवासी पलवां के रूप में हुई। डंपर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संवाद