विजयपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग ठंडी खुई के पास दो कारों की टक्कर में कार सवार बाल-बाल बच गए। जानकारी अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत दिशा से आ रही कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। इसमें दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन कार सवार दोनों बाल-बाल बच गए। जोरदार टक्कर के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन इस संबंध में दोनों पार्टियों की तरफ से कोई भी मामला दर्ज नहीं कराया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी सुधीर सडोत्रा ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज नहीं कराया गया है। फिर भी जांच की जा रही है। संवाद