विजयपुर। थाना अंतर्गत गगौर में अल्टो कार और सेना के ट्रक में रविवार को हुई टक्कर में घायल कार सवार की जीएमसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान तरणजीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी अबताला के रूप में हुई है। रविवार को गगौर में एक कार सेना के ट्रक से भिड़ गई। इसमें कार सवार तरणजीत सिंह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे विजयपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां तैनात डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।