फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पल्ली गांव के निकट रविवार देर शाम को दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देवेंद्र कुमार पुत्र कालाराम निवासी पल्ली रतनाल से पल्ली की ओर मोटरसाइकिल नंबर जेके 02 एक्यू 8850 पर जा रहा था। दूसरी तरफ बाड़ी ब्राह्मणा से पल्ली की ओर निखिल पुत्र कुलबीर सिंह निवासी प्रीत नगर दोस्त प्रदीप कुमार निवासी कोठे सैनी के साथ मोटरसाइकिल से बाड़ी ब्राह्मणा से रतनाल की तरफ जा रहा था। जैसे ही दोनों पल्ली गांव के समीप पहुंचे तो अचानक से उनका नियंत्रण बिगड़ गया और दोनों बाइक सवारों की टक्कर हो गई। इसमें देवेंद्र और निखिल की मौत हो गई। जबकि प्रदीप घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें