बाड़ी ब्राह्मणा। बीरपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति करंट लगने से झुलस गया है। जानकारी के अनुसार गाजी शेख पुत्र अब्दुल शेख मौजूदा समय में बीरपुर क्षेत्र में झुग्गी में रहता है। वह बीरपुर क्षेत्र में काम कर रहा था। अचानक से एक खंभे में शॉर्ट सर्किट होने से करंट लग गया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। लोगों ने उसे जीएमसी जम्मू पहुंचाया। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद