आरएस पुरा के गांव बनोटा के पास पलटा टिप्पर।
आरएस पुरा। सोमवार को गांव बनोटा के पास एक टिप्पर पलट गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान रमेश लाल निवासी दबलैड़ गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि टिप्पर चालक अचानक गांव के पास आरबीएम उतारते समय जब उसने नीचे देखा तो अचानक टिप्पर का मलवा उस पर आ गिरा। पास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह मलबे के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।