विजयपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग गुढ़ा मोड़ में रविवार को कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल पर बैठे तीन लोग जख्मी हो गए। गुढ़ा मोड़ में कार सांबा से जम्मू जा रही थी। अचानक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल पर बैठे तीन लोग जिनमें दो महिला और एक व्यक्ति जिनकी पहचान रैयपर सतवारी निवासी नरेश कुमार, कमलेश देवी और सलोनी देवी जख्मी हो गए। तीनों को स्थानीय लोगों ने विजयपुर के सरकारी एक्सीडेंटल हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया। इस संबंध में विजयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुधीर सलोत्रा ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। कार और कार चालक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ चल रही है। संवाद