फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहुचान मोहम्मद रजाक पुत्र साईं मोहम्मद निवासी बरी कमीला विजयपुर के रूप में हुई। वह 157 टीए का सिपाही था। वह दोस्त मोतीलाल पुत्र बिशन दास निवासी बरी कमीला विजयपुर 157 टीए का जवान के साथ विजयपुर से जम्मू की ओर जरूरी काम से स्कूटी नंबर जेके 02 डी 3633 से जा रहा था। इस बीच सरोर अड्डा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। इस हादसे में स्कूटी चला रहे मोहम्मद रजाक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे मोतीलाल को गंभीर चोटें आई। उन्हें पुलिस ने मिलिट्री अस्पताल सतवारी में शिफ्ट कर दिया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। बड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें