फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
बिश्नाह में सड़क हादसे में नाले में पल्टा ट्रैक्टर।
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र में वीरवार की सुबह हुए सड़क हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि अन्य ने ट्रैक्टर से कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब वीरवार सुबह ट्रैक्टर पर सवार होकर श्रमिक लेंटर डलने के लिए बिश्नाह से सिकंदरपुर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में नौग्रह बोहड़ी नाले के करीब चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर नाले में पलट गया। इसमें दो श्रमिकों की मौत हो गई। एक बाल-बाल बच गया। जहां ट्रैक्टर पलटा वहां पर नाले में पानी भरा होने की वजह से श्रमिक ट्रैक्टर के नीचे से बाहर नही निकल सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को नाले से बाहर निकाला और शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतकों की पहचान जनक राज पुत्र सुनखि लाल छत्तीसगढ़ व सना कुमार निवासी उड़ीसा के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें