अखनूर में कार और बाइक की टक्कर में क्षतिग्रस्त वाहन।
अखनूर। कस्बे के सुंदरबनी रोड पर कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उप जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कस्बे के सुंदरबनी रोड पर गांव टांडा में मोटरसाइकिल जेके 02 सीएन 5419 और कार जेके 02 बीबी 0405 की आमने-सामने टक्कर में मोटरसाइकिल सवार राजेंद्र सिंह निवासी मीरां साहिब और संजीव सिंह निवासी अखनूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उप जिला अस्पताल में दाखिल किया। जहां से डॉक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद