आरएस पुरा। गांव बड़याल ब्राह्मण में शनिवार की रात किराना की दुकान में आग लग गई। इस आग में दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। रात के समय दुकान में लगी आग की लपटें निकलने पर लोगों को जानकारी मिली। पास के लोगों ने दुकानदार रवि कुमार को इसकी जानकारी दी। इस बीच दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने पहुंचे कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान के अंदर पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। गांव के स्थानीय लोगों ने दुकानदार रवि कुमार की प्रशासन से सहायता करने की मांग की ताकि वह परिवार का पालन पोषण कर सके। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।