बिश्नाह। बिश्नाह-कुंजवानी मार्ग पर ग्रीन व्यू रिजॉर्ट के सामने एक तेज रफ्तार कार (जेके 02 बीडब्लू 2514) ने बाइक(जेके0219574) सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। घायल दंपती की पहचान राजकुमार पुत्र मदनलाल और पत्नी रेखा देवी कस्बा अरनिया के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई। इन्हें स्थानीय लोगों ने उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद