फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यौड़ियां में करंट लगने से घोड़े की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। मंगलवार देर शाम साढे़ आठ बजे के करीब आंधी से जमीन पर गिरी बिजली की तार की चपेट में एक घोड़ा गाड़ी आ गई। इसमें घोड़े की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पंचायत कलीठ के ढांगरी स्थित एक ईंट भट्ठे पर यशपाल पुत्र जल्ला राम निवासी गांव रजवाल मजदूरी करता है। मंगलवार को भी शाम को वह घर लौट रहा था। इस बीच ईंट भट्ठे के पास से गुजर रही बिजली की लाइन आंधी की वजह से टूटी थी। और ार के नजदीक से गुजरते हुए घोड़े गाड़ी उसकी चपेट में आ गई और घोड़े की करंट से मौत हो गई। यशपाल बाल-बाल बच गया। पंचायत रजवाल के नायब सरपंच शाम लाल ने बताया कि तीन दिन पहले आई आंधी से गिरे पोल और तार को विभाग की तरफ से अभी तक नहीं हटाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें