फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ थाने के अंतर्गत रविवार देर शाम सड़क हादसे में खौड के निकियां क्षेत्र में पूर्व सैनिक की मौत हो गई। उसकी पहचान पंचायत पंगाली के गांव भोरपुर निवासी सुभाष सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सुभाष सिंह रविवार की शाम गांव देरियां में स्थित अपनी बहन के घर गया था। उसका भांजा 12वीं कक्षा में पास हुआ है। उनके घर पर मुबारकबाद देने के लिए गया था। वापस आते समय रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सुभाष सिंह एक साल पहले ही रिटायर्ड होकर आया था, और अब वह गांव में किराने की दुकान करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें