कुलगाम। अहवातु क्षेत्र में रविवार की सुबह एक सड़क हादसे में 13 माह के एक बच्चे की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद अशरफ इट्टू अपने 13 माह के बच्चे हामिद अशरफ को मोटरसाइकिल पर लेकर जा रहा था। रास्ते में गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।