फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से पांच पशुओं की मौत

विज्ञापन
आरएस पुरा के गांव ओल्ड आगरा चक में बिजली के तार टूटने जुटे लोग।
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव ओल्ड आगरा चक में शुक्रवार दोपहर बिजली के तार टूटने से करंट लगने से पांच भैंसों की मौत हो गई। गुर्जर शमसुद्दीन पुत्र मोहम्मद यूसुफ का कहना है कि 11000 वोल्टेज की लाइन की तार टूट और पास में बंधी उसकी भैंसों पर गिर गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया था पर उन्होंने नीचे लटक रहे तारों को ठीक नहीं किया। अब तेज हवा चलने पर जब तार टूटे तो उसकी पांच भैंसें इसकी चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई। भैंसों के मारे जाने पर उनकी रोजी-रोटी का साधन भी नहीं रहा। ऐसे में सरकार से मांग करते हुए कहा कि उन्हें राहत राशि मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से भी कोई सुध नहीं ली गई और न ही बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें