फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस स्टेशन में लगी आग

विज्ञापन
नौशेरा में सर्विस स्टेशन में लगी आग।
विज्ञापन
नौशेरा। लंबेडी (लोअर) में शर्मा सर्विस स्टेशन में शुक्रवार को आग लग गई। स्थानीय लोगों ने पानी के टैंकर लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। दूसरी तरफ दमकल विभाग का वाहन भी पहुंचा। आग में काफी सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक विनोद उर्फ राजू पुत्र खेमराज निवासी लंबेडी ने बताया कि शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे मैं सर्विस स्टेशन के बाहर काम कर रहा था। सुबह से बिजली बंद थी। इस बीच जैसे ही बिजली आई तो दुकान के अंदर धमाका हुआ और आग लग गई। विजय कुमार शर्मा सरपंच ने बताया कि राजू सर्विस स्टेशन चला कर परिवार का गुजारा करता था। पुलिस थाने में भी इसकी सूचना दी गई है। आग में लाखों रुपये की कीमत का सामान जल गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें