पुलवामा। जिले के अवंतीपोरा में रविवार दोपहर एक गैस सिलिंडर धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
एसपी अवंतीपोरा, ताहिर सलीम ने बताया कि घाट तोकुना रेसिपोरा में रविवार दोपहर धमाका एक लौहार के कारखाने में हुआ। इसमें लौहार की मौत हो गई।
उसकी शिनाख्त मोहम्मद इस्माइल (45) के रूप में हुई। वह इसी इलाके का रहने वाला है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।