राजोरी। जिले के पोठा क्षेत्र में वीरवार शाम को एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में हो गई। इसमें कार में सवार स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में तैनात मोहम्मद जमील पुलिसकर्मी के साथ कार से राजोरी की ओर आ रहा था। जब उनकी कार राजोरी के पोठा क्षेत्र में पहुंची तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक नंबर जेके 14 ए-7353 ने मारुति कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार खब्बास पुलिस चौकी में तैनात जफर इकबाल निवासी सयोट थन्नामंडी और स्वास्थ्य कर्मी मोहम्मद जमील निवासी सयोट थन्ना मंडी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जीएमसी राजोरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य कर्मी को मृत लाया करार दे दिया। वहीं पुलिस जवान का उपचार जारी है व हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।