मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल अस्पताल में उपचाराधीन।
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव चक बाना मेदो में तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की टक्कर से दोनों के ही चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की पहचान बचन पुत्र अशोक कुमार गांव चकवा ना, सूरज कुमार पुत्र गिरधारी लाल गांव चक जग तू के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू कर दी। संवाद