बिश्नाह। गांव मक्खनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक को गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। युवक की पहचान राहुल बढयाल पुत्र नारायण गांव सलैड के रूप में हुई है। युवक की हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद