फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीपोरा में यात्री वाहन खाई में गिरा, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के बुथू गांव में शुक्रवार सुबह एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि बुथू से बांदीपोरा जाते समय एक यात्री वाहन बुथू गांव के पास धादकर काल में गहरी खाई में गिर गया। हादसे में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बांदीपोरा में भर्ती किया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों की पहचान गुलाम अहमद, अब्दुल वहीद, मुबिक रेशी, सईदा बेगम, असिया बानो, मोहम्मद सैयद रेशी के रूप में हुई है। सभी बुथू गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें