विजयपुर। गुड़ा मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक कार पलट गई। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। कार के पलटते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और चालक को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। इस संबंध में पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली और कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद