ज्यौड़ियां में चिनाब नदी में बढ़ा जल स्तर।
ज्यौड़ियां/ परगवाल। पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से क्षेत्र की लोआकी खड्ड में जलस्तर बढ़ने से पंचायत नारायाणा तथा डिग्री कालेज खौड़ के बीच लोआकी खड्ड पर बन रहे पुल का सामान बह गया। जानकारी के मुताबिक वह सामान ठेकेदार का था, जिसमें लकड़ी के फट्टे बल्लियां (शटरिंग) शामिल हैं। वहीं बारिश से चिनाब का भी जलस्तर बढ़ने से ज्यौड़ियां तथा परगवाल के बीच बन रहे पुल को भी नुकसान पहुंचा है। संवाद