फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में धमाके की आवाज से मजदूर बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में एक फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रामनिवास (52) पुत्र ब्रह्मदेव निवासी उत्तर प्रदेश मौजूदा समय में बाड़ी ब्राह्मणा के डोलिया क्षेत्र में रह रहा है। वह हरियाणा स्टील फैक्ट्री में मजदूरी करता है। फैक्ट्री में लोहे का सामान तैयार किया जाता है। सोवामर को भी वह फैक्ट्री में काम कर रहा था, लेकिन फैक्ट्री की चिमनी से एक धमाके की आवाज आई, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। दूसरे मजदूरों ने उसे जीएमसी जम्मू में पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें