फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बीच कार खाई में गिरी, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। बर्फबारी के बीच वीरवार देर रात स्विफ्ट कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। हादसा मीरा में देर रात करीब ढाई बजे हुआ। कार सवार पैंठी से शादी अटैंड कर लौट रहे थे। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरे ने जीएमसी में तोड़ा। घायलों को पहले जिला अस्पताल लाया गया था लेकिन बाद में जीएमसी रेफर कर दिया गया। मृतकों में मंगल सिंह निवासी मीरा, पवन सिंह निवासी रामबन के रूप में हुई। घायलों में अरुण जम्वाल निवासी रामबन, वरिंद्र सिंह निवासी मारोग, प्यारी देवी निवासी मीरा, अशोक सिंह निवासी म्यान केरी के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें