बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में एक नाबालिग की दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तीन युवक एक स्कूटी पर सवार होकर बीरपुर मार्ग पर जा रहे थे। उनकी टक्कर लोड कैरियर 207 से हो गई। तीनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। यहां से शहजाद हुसैन तेली बस्ती को जीएमसी रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।