अखनूर। चिनाब दरिया के नए पुल से रविवार को एक व्यक्ति ने दरिया में छलांग लगा दी। वह निजी वाहन से आया और वाहन पुल पर खड़ी करके नदी में कूदा। व्यक्ति बहते हुए काफी दूर चला गया। इस बीच हरि मंदिर घाट पर एक युवक ने उसे देख और तैर करके उसे बचा लिया। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान संजीव शर्मा (51) निवासी रूप नगर जम्मू के रूप में हुई। वह शिक्षक है और जम्मू में ही तैनात है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी संजीव गुप्ता ने बताया कि दरिया में छलांग लगाने वाले शिक्षक से पूछताछ की जा रही है। उसने किन परिस्थितियों में दरिया में छलांग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो