जम्मू। नेशनल हाईवे के पल्ली मोड़ स्थित सरोर के पास बुधवार को एक महिला की चलती बस से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामगढ़ की रहने वाली शारदा देवी बस से उतरना चाहती थी, यहां उसे घर जाने के लिए दूसरी बस पकड़नी थी। चालक ने महिला के नीचे उतरने से पहले ही बस चला दी, जिससे महिला गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसके सिर पर गहरी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने महिला को जीएमसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव जीएमसी में रखवाया गया है।