जम्मू। गंग्याल क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक टिप्पर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक घायल हुआ है, जिसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गति अधिक होने से चालक टिप्पर से नियंत्रण खो बैठा। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को अस्पताल पहुंचाया और क्रेन की मदद से टिप्पर को सड़क से हटाया गया।