जम्मू। कुंजवानी चौक पर शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। पीछे आ रही एक कार भी ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में ट्रक चालक और कार सवार लोग सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक में सीमेंट लदा था, गंग्याल में कुंजवानी चौक के पास अचानक ट्रक नियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटे ही चालक ने बाहर छलांग लगा दी, जिससे वह किसी तरह से बच गया। वहीं, पीछे आ रही एक कार भी ट्रक की चपेट में आ गई, लेकिन कार पर ट्रक का कुछ हिस्सा ही टूटकर गिरा, जिससे कार सवार लोग भी बच गए। ट्रक पलटने से रोड पर लंबा जाम लगा गया। इसके बाद क्रेन से दोनों वाहनों को वहां से हटाया गया।