फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना, पुलिस ने पांच घंटे ऑपरेशन चला कर बचाई चालक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। देर रात हुए सड़क हादसे में सरिये से लदे ट्रक (पीबी 10 एफ 4791) में फंसे चालक को सेना और पुलिस ने पांच घंटे अभियान चला कर बचा लिया है। इसमें पांच क्रेनों की मदद ली गई। रात तीन बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक चालक को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन चलता रहा। घायल चालक की पहचान रतन सिंह निवासी संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब से सरिया लेकर आ रहा एक ट्रक वीरवार देर रात ढाई बजे कुंजवानी में अनियंत्रित हो गया और पुलिस का नाका तोड़ कर बाबा की मजार की दीवार को तोड़ कर अंदर घुस गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर फंस गया। नाके पर मौजूद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। चालक की आवाजें सुन कर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। पुलिस की चार और सेना की एक क्रेन मशीनों और सेना की एक क्रेन मशीन से चालक को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। रात तीन से सुबह 8 बजे तक अभियान जारी रहा। बाद में कटर मशीन की मदद से लोहे के एंगल काट कर चालक को बाहर निकाला गया।
दो बार पानी, एक बार पिलाई चाय
सुबह 8 बजे चालक को क्षतिग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला गया। पांच घंटे चले ऑपरेशन के दौरान उसके दो बार पानी और एक बार चाय पिलाई गई। सुबह आठ बजे बाहर निकाल कर एंबुलेंस के जरिये जीएमसी भेजा गया। यहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

14 साल पुराने हादसे की याद दिलाई
इससे 2008 में जम्मू रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर एक पर हुए हादसे की यात ताजा हो गई। उस दौरान एक रेल कर्मी ट्रेन के टायरों में फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए भी तीन घंटे तक ऑपरेशन चलाया गया था। बाद में उस घायल कर्मी की दोनों टांगे काटनी पड़ीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें