फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के पत्याली चक में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और स्कूटर को चपेट में ले लिया। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसी पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार जम्मू से मढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी और एक स्कूटर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार भजन लाल पुत्र काला राम निवासी गजनसू और स्कूटर सवार विजय कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी पत्याली चक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से कार चालक वाहन सहित फरार है। यह हादसा वीरवार देर रात आठ बजे के करीब हुआ है। दोमाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें