जम्मू। पनामा चौक में शुक्रवार को ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। वहीं, कुछ दूरी तक टक ऑटो को घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि आटो नरवाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान चौक में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो को नुकसान पहुंचा है। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में ही मामला सुलझा लिया गया है। त्रिकुटा, गांधी नगर और बाग-ए-बाहु पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।