दोमाना। कोट भलवाल सड़क पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाप-बेटी घायल हो गए हैं। यह हादसा शाम छह बजे भलवाल में चर्च के पास हुआ। इसमें तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से मारुति कार सवार बाप-बेटी घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार करवा कर घर भेज दिया गया। वहीं, हादसे के बाद स्विफ्ट कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भलवाल से जम्मू की तरफ जा रही स्विफ्ट कार (जेके 02सीएन 6707) ने मारुति कार (पीबी10 बीवी 2829) को टक्कर मार दी। हादसे में मारुति कार सवार राकेश गुप्ता पुत्र शिव कपूर गुप्ता और उसकी बेटी समेहा गुप्ता निवासी जानीपुर घायल हो गए। घरोटा पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।