फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में घायल दो मरीज पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठंडी खुई के पास मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में घायल दो लोगों को जीएमसी से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। दो घायलों का उपचार जीएमसी में चल रहा है। रेफर किए घायलों में विभा निवासी छन्नी हिम्मत और एकलव्य निवासी बिश्नाह शामिल हैं, इनकी हालत को गंभीर देखते हुए इन्हें रेफर किया गया है। दो अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मीनाक्षी और राजीव का इलाज जीएमसी जम्मू में चल रहा है। हादसे में मरने वाले बच्चे और युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। गौर हो कि हादसा मंगलवार देर रात ठंडी खुई में हुआ। इसमें एक तेज रफ्तार कार सड़क पर निर्माण सामग्री बिखरी होने के कारण अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में बच्चे समेत दो लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें