फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार में सवार बच्चे की मौत, माता-पिता जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। झज्जरकोटली में ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार तीन साल के बच्चे की मौत हो गई है। इस हादसे में उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शीतलनगर से दंपती अपने बच्चे के साथ किसी काम से झज्जरकोटली आए थे, जहां उनकी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को जीएमसी जम्मू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घायल माता-पिता का जीएमसी में इलाज चल रहा है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। झज्जर कोटली पुलिस थाने के एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें