दोमाना। जम्मू-अखनूर रोड पर पुरखू आर्मी गेट के सामने एक लोड कैरियर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका पिता और एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर जीमएसी जम्मू पहुंचाया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात अखनूर से जम्मू आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गया। इसमें सवार लोगों की पहचान शिवा सिंह (27) पुत्र लक्ष्मण निवासी कासिम नगर, दर्शन सिंह (28) पुत्र भारत सिंह निवासी कालिका कॉलोनी बाग-ए बाहु और लक्ष्मण सिंह (50) पुत्र फतेह सिंह निवासी कासिम नगर जम्मू के रूप में हुई हैं। हादसे के बाद तीनों घायलों को जीएमसी पहुंचाया गया, जिनमें शिवा सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायल जीएमसी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अभी घायलों के बयान दर्ज किए जाने हैं, जिसके बाद हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा।