जम्मू। तालाब तिल्लो के पास एक व्यक्ति कार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति काम से कहीं जा रहा था। इसी बीच वह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान जतिंद्र सिंह निवासी तालाब तिल्लो के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो