फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कबूतर पकड़ने छत पर गए युवक की छत से गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव चकरोई में 28 वर्षीय एक युवक की छत से गिरने से मौत हो गई। उसकी पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष घर से मवेशियों का चारा लेने गया था। रास्ते में एक घर की छत पर कबूतर देखे जाने पर उन्हें पकड़ने गया था। इस दौरान वह छत से नीचे आ गिरा। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लाेगों ने घायल अवस्था में मनीष को आरएस पुरा के उपजिला अस्पताल में पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गवर्नमेंट मेडिकल कालेज (जीएमसी) जम्मू में रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनीष परिवार का इकलौता बेटा था और उसके दाे बच्चे हैं। वह खेतीबाड़ी कर परिवार का पालण पोषण करता था। बताया जा रहा है कि मनीष के छत पर गिरने पर उसकी दोनों टांगे टूट गई थीं। सर में आई चोट के बाद कलाट बनने पर उसकी जान चली गई। आरएस पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। देर शाम शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें