फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाइक फिसलने से हादसा, एक भाई की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बैंछ में वीरवार देर शाम बाइक सड़क पर फिसल कर हादसे का शिकार हो गई। इसके बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उसे पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। बाइक सवारों की पहचान मोहम्मद जहांगीर और शोएब अहमद पुत्र मोहम्मद हिसाक निवासी गांव मदाना तहसील सुरनकोट पुंछ गंभीर रूप से हुई है। शोएब अहमद की अस्पताल में मौत हो गई। जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेट डॉ. मोहम्मद शफीक ने बताया कि शोएब के सिर में काफी गहरी चोट थी। जहांगी की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण बाइक फिसलने से हादसा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें