फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुलगाम में ट्रक से टक्कर में बाइक सवार दो भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खडवानी इलाके के पास शुक्रवार सुबह श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवा भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक दोनों भाई अपने पैतृक गांव से श्रीनगर जा रहे थे। खड़वानी के पास एक ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पीड़ितों की पहचान कुलगाम के ऋषिपोरा अहमदाबाद गांव के रहने वाले आदिल मंजूर डार (23) और शब्बीर मंजूर डार (21) पुत्र मंजूर अहमद डार के रूप में हुई है। दोनों युवक मजदूरी के लिए श्रीनगर जा रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें