फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शादी से लौट रहे लोगों का ऑटो पलटा, एक किशोरी की मौत, 7 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू, दोमाना। शहर के नरवाल इलाके में एक लोड आटो कैरियर आटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें सवार एक किशोरी की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। आटो में करीब 2 दो दर्जन लोग सवार थे। सभी बठिंडी इलाके में एक शादी समारोह में गए हुए थे। लौटते वक्त मंगलवार रात सुंजवां मोड़ पर यह हादसा हुआ। घायलों में एक की हालत गंभीर है, जबकि बाकी लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मड़ क्षेत्र के गांव संग्रामपुर के रहने वाले कुछ लोग बठिंडी में शादी समारोह में आए हुए थे। यह सभी लोग एक आटो लोड कैरियर में बठिंडी पहुंचे थे। जैसे ही आटो सुंजवां मोड़ पर पहुंचा तो एक ट्रक ने आटो को टक्कर मार दी। इससे आटो पलट गया। आटो के पलटते ही चीख पुकार मच गई। इसमें एक चार महीने का बच्चा भी था। घायलों को स्थानीय पुलिस की मदद से जीएमसी पहुंचाया गया। यहां बुधवार उपचार के दौरान 12 साल की मुमताज की मौत हो गई। मुमताज की मां हलीमा बानो और 15 साल की बहन जमशीदा भी घायल हो गईं। अन्य घायलों में लियाकत अली, मोहम्मद अरशद, नूर इलाही, वाहिद अली, रफी शामिल हैं। इन घायलों में 4 महीने का वाहिद भी शामिल है। जिसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, जबकि नूर इलाही की हालत गंभीर बनी हुई है। इन लोगों के सिर और पसलियों में गहरी चोटें आई हैं।

बातें कर रहे थे कि जोरदार टक्कर हो गई
घायलों में बेटी को खोने वाली हलीमा वानो का कहना है कि सब लोग शादी के बाद लौट रहे थे। एक साथ ही आटो में बैठे हुए थे और आपस में बातें कर रहे थे। जैसे ही सुंजवां मोड़ पर पहुंचे तो आटो को जोरदार टक्कर लगी। इससे पहले कि कुछ समझ आता आटो पलट गया। वह अपनी दाेनों बेटियों के साथ आटो के नीचे आ गई। कुछ ही देर में कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और हमें आटो के नीचे से निकाला। इतने में पुलिस कर्मी भी पहुंच गए और अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें